{"_id":"6705d03024e14224680dc387","slug":"all-departments-should-speed-up-revenue-collection-dm-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-127257-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली में तेजी लाएं सभी विभाग : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली में तेजी लाएं सभी विभाग : डीएम
विज्ञापन
अमरोहा। कर-करेत्तर की बैठक में डीएम ने सभी विभागों से लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि न्यायालयों में मामलों को लंबित न रखें।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कर-करेत्तर को लेकर बैठक ली। उन्होंने स्टांप, राजस्व, परिवहन कर, आबकारी, वानिकी एवं वन्य जीव सहित अन्य विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा की। बिजली विभाग के अधिकारियों को नलकूपों के बिल समय से निकालने के निर्देश दिए। मंडी सचिव को निर्देश दिए कि मंडी के लिए जो भी मानक हैं, वह पूरे होने चाहिए। सभी दुकानों में अग्निशमन यंत्र जरूर लगे हों। सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली आदि राजस्व संबंधी कार्यों की प्रत्येक माह अपनी तहसील में अपने तहसीलदार व संबंधित के साथ बैठक की समीक्षा करें।
उन्होंने न्यायालयों में पुराने लंबित वादों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने पर जोर दिया। साथ ही सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने को कहा। बैठक में एडीएम वित्त व राजस्व ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव, सभी एसडीएम, तहसीलदार व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे।