Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   All buses will be on the road starting tomorrow, in view of the festive season.

Amroha News: त्योहारों को लेकर कल से सभी बस रहेंगी रोड पर

Thu, 05 Nov 2026 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 05 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
All buses will be on the road starting tomorrow, in view of the festive season.
अमरोहा। दिवाली, भाईदूज और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने विशेष बस संचालन की तैयारी की है। अमरोहा डिपो की सभी 95 बसें 6 नवंबर से 17 नवंबर तक ऑनरोड रहेंगी। यह संचालन यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली की तरफ 20 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। स्थानीय मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। शासन ने दिल्ली से गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ के लिए अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, सहारनपुर, आगरा और अलीगढ़ समेत अन्य क्षेत्रों में भी बसों की व्यवस्था होगी। किसी मार्ग पर 60 फीसदी से अधिक यात्री मिलने पर अतिरिक्त बस सेवा शुरू की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक मांग के अनुसार बसों की संख्या घटा-बढ़ा सकेंगे। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि अमरोहा डिपो से भी अतिरिक्त बसें 6 नवंबर से ऑनरोड रहेंगी। नूरपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, धामपुर, संभल, हसनपुर, बुलंदशहर जैसे स्थानीय मार्गों पर भी बसें चलेंगी।
विज्ञापन


चालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
त्योहारी सीजन में बेहतर सेवाएं देने के लिए चालक और परिचालकों को प्रतिदिन 400 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 11 दिन निर्धारित मानक पूरा करने पर 4400 रुपये और 12 दिन ड्यूटी करने पर 4800 रुपये दिए जाएंगे। कार्यशाला कर्मचारियों के लिए भी प्रोत्साहन राशि तय की गई है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए चालकों और परिचालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच होगी। कर्मचारियों के अवकाश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed