फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   alkuraish cricket club won the trophy

अलकुरैश क्रिकेट क्लब का गोल्ड स्टार ट्राफी पर कब्जा

Wed, 12 Oct 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 12 Oct 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
alkuraish cricket club won the trophy
हसनपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डाइव लगाकर कैंच लपकने की सफल कोशिश करता खिलाड़ी। अनिल चौहान - फोटो : amar ujala
गोल्ड स्टार टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट ट्राफी पर अलकुरैश क्रिकेट क्लब ने कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले में अलकुरैश क्रिकेट क्लब ने खेबान क्रिकेट क्लब को 88 रनों से मात देकर मैच जीत लिया। अलकुरैश क्लब के लिए सर्वाधिक 60 रन का स्कोर करने वाले आदिल को मैन आफ द मैच से नवाजा गया।  
विज्ञापन


शहर के रहरा अड़डे पर कई दिनों से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को फाइन मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अलकुरैश क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में नौ विकेट खोकर 177 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


जीत के लिए 178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खेबान क्रिकेट क्लब की टीम 19 ओवर में महज 90 रन पर ढेर हो गई। अलकुरैश क्लब के लिए तालिब ने बारह रन देकर चार विकेट चटकाए। इस तरह से अलकुरैश क्लब ने फाइनल मुकाबला 88 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता टीम को शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामवीर सिंह व सूफी आकिल ने अपने हाथों से विजेता टीम को ट्राफी सौंपी। इस मौके पर जमशेद कुरैशी, नवाब सैफी, नसीम कुरैशी, फुरकान आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed