फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Alert on Dussehra, effigies will be burnt at 25 places

दशहरा पर अलर्ट, 25 स्थानों पर होगा पुतला दहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:03 AM IST
सार

विजयदशमी का त्योहार बुधवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा।वहीं पुलिस और प्रशासन ने त्योहारों के मद्देनजर अपना सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया है।पुलिस को भीड़भाड़ वाले इलाकों पर चेकिंग के निर्देश दिए गए है।

विज्ञापन
Alert on Dussehra, effigies will be burnt at 25 places

विस्तार

विजयदशमी का त्योहार बुधवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान शहर के तीन स्थानों समेत जिले भर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शहर में पुलिस बल तैनात किया गया है। अमरोहा समेत जिले में 25 स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। त्योहारों को लेकर जिला में अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया तंत्र संदिग्धों पर नजर जमाए हुए हैं। जबकि पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। रात में होटलों पर रुके लोगों के बारे में पूछताछ की गई।
विज्ञापन

शहर के जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के बाहर वाले मैदान में दशहरे के मौके पर राम रावण युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। जिसमें डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी आदित्य लांग्हे बतौर मुख्यतिथि रहेंगे। इसके अलावा हसनपुर, गजरौला, धनौरा समेत जिले भर के 25 स्थानों पर अहंकारी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले दहन होंगे। इसके लिए रामलीला कमेटियों ने तैयारियां मुकम्मल कर ली है। वहीं पुलिस और प्रशासन ने त्योहारों के मद्देनजर अपना सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया है। दशहरा मेलों के लिए प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। एसडीएम और सीओ अपनी-अपनी तहसील क्षेत्र में किसी भी अनहोनी पर जिम्मेदार होंगे। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि त्योहारों के चलते जिले में अलर्ट जारी किया गया है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस को भीड़भाड़ वाले इलाकों पर चेकिंग के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

पटाखों से होने वाली अग्निकांड की घटनाओं को लेकर अब विभाग और गंभीर हो गया है। आग लगने से पहले बचाव के इंतजाम और ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा है। पुतला दहन के दौरान आतिशबाजी होती हैं। ऐसे में जिले भर में कहीं भी कोई आग की घटना होने पर तत्काल सहायता पहुंचाने को विभाग की ओर से दमकल वाहनों को 24 घंटे तैनात किया गया है। इसमें हैवी के साथ मिनी व्हीकल और अग्निशमन बाइक को भी मुस्तैद किया गया है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों ने निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed