{"_id":"5e5d4c7e8ebc3ef4025a1a76","slug":"alchohol-find-in-rajabpur-thana-jpnagar-news-mbd3419245178","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबपुर पुलिस ने 27 लाख रुपये की शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबपुर पुलिस द्वारा बरामद की गई शराब।
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
रजबपुर (अमरोहा)। होली पर तस्करी के लिए जा रही पंजाब मार्का शराब से भरा कैंटर रजबपुर पुलिस ने पकड़ लिया। यह शराब नमकीन के डिब्बों में छिपाकर रखी गई थी। शराब की कीमत 27 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने रुद्रपुर के माफिया समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
रजबपुर थाने में एएसपी अजय प्रताप सिंह ने शराब तस्करी का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को सीओ धनौरा मोनिका यादव के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार फोर्स के साथ श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज जलालपुर के नजदीक चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने एक आयशर कैंटर को अपनी तरफ आते देखा। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया। तभी वह कैंटर छोड़कर मौके से भाग निकला। शक के आधार पर पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान नमकीन के डब्बों मेें छिपाकर रखी गई पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की 709 पेटी बरामद की। यह शराब होली पर सप्लाई करने के लिए लाई गईं थीं। बरामद शराब की कीमत करीब 27 लाख रुपये हैं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कैंटर मालिक स्वामी स्वर्ण सिंह निवासी 582 भदाईपुरा रुद्रपुर जनपद उधम सिंह उत्तराखंड समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।