फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   agent dead body found in field

टयूबवेल पर पड़ा मिला कलेक्शन एजेंट का शव, हत्या की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
agent dead body found in field
सैदनगली/ढबारसी (अमरोहा)। सैदनगली थाना क्षेत्र के चकूनी गांव में निजी बैंक के कलेक्शन एजेंट का शव अपने ही खेत के ट्यूबवेल पर पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के चकूनी गांव निवासी सुल्तान सिंह पेशे से किसान है। उनका बेटा अमित कुमार (22) एचडीएफसी बैंक के लिए पैसा कलेक्शन का काम करता था। वह गुरुवार को कंपनी के कार्य से बाइक से ढबारसी में आया था। शाम सात बजे परिजनों की अमित से फोन पर बात हुई थी, लेकिन इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। परिजन फोन लगाते रहे, लेकिन किसी ने काल रिसीव नहीं की। देर रात तक अमित घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह ताऊ गजराज सिंह अपने खेत पर पहुंचे तो उन्होंने अमित का शव ट्यूबवेल किनारे पड़ा देखा। उसकी बाइक, मोबाइल और बैग शव के पास पड़ा था। ताऊ गजराज सिंह ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अमित कुमार मान फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने मौके से सल्फास, शराब की बोतल, नमकीन की थैली जब्त की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने कहा कि रात दस बजे इसी जगह पर अमित की तलाश करके गए थे, लेकिन उस समय यहां कुछ नहीं था। परिजनों ने अमित की हत्या कर शव को यहां लाकर डालने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार मान ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed