फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After worshiping Dussehra, women again sat on hunger strike

Amroha News: धरनास्थल पर ही किया दशहरा पूजन, फिर भूख हड़ताल पर बैठीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
After worshiping Dussehra, women again sat on hunger strike
रजबपुर। मध्य गंगा नहर के लिए अधिग्रहित हुई जमीन के चारे गुना मुआवजे की मांग को लेकर महिलाओं का आंदोलन लगातार जारी है। महिलाओं ने धरना स्थल पर ही दशहरा पूजन किया। उन्होंने हवन में आहुतियां देकर उनकी मांगें पूरी होने के लिए प्रार्थना की। उनका कहना है कि कोई भी त्योहार हो, धरना स्थल पर ही मनाएंगे। मुआवजा मिलने तक धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन

रजबपुर क्षेत्र के गांव कूबी, रामपुर घना, मोहनपुर एवं घंसूरपुर में साल 2011 में मध्य गंगा नहर के लिए जमीनें अधिग्रहित की गई थीं। लेकिन प्रशासन ने किसानों को मुआवजा नहीं दिया। अब प्रशासन किसानों को पुराने रेट पर ही मुआवजा दे रहा है। लेकिन किसान वर्तमान सर्किल रेट के अनुसार चार गुना मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मांगों को लेकर फरवरी के महीने से किसान धरना दे रहे थे। विरोध में महिलाएं भी आगे आ गईं। उन्होंने 14 दिन पूर्व भूख हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

नवरात्र में मौके पर ही माता की चौकी सजाकर पूजा शुरू कर दी। उन्होंने वहां भजन कीर्तन भी किए। उपवास भी रखे और हवन भी किया। सोमवार को महानवमी की पूजा के बाद मंगलवार को वहीं पर दशहरा मनाया। धरना स्थल पर ही उन्होंने दशहरा का पूजन कर हवन किया। महिलाओं का कहना है कि प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता के साथ नहीं सुन रहा है। जिससे उनकी भूमि तो जाएगी ही, उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान भी झेलना होगा। परिवार के भविष्य को देखते हुए वह अपने कदम पीछे नहीं हटाएंगी। प्रशासन को उनकी बात माननी होगी। मंगलवार को बबीता, निर्मला, अनु, आशा देवी, पूनम भूख हड़ताल पर रहीं। वहीं बड़ी संख्या में किसान भी धरना स्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed