फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   after vaccination health worker suffering from fever

टीका लगने के बाद बुखर की जद में आए अधिकतर स्वास्थ्य कर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
after vaccination health worker suffering from fever
अमरोहा। कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के बाद अधिकतर स्वास्थ्य कर्मियों को बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत रही है। इसकी सूचना बीयूएमएस डॉक्टर, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित पंद्रह लाभार्थियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी है। सीएमओ ने टीका लगने के बाद हल्का बुखार आना स्वाभाविक बताया है। इसमें घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। ये बुखार या शरीर में दर्द दो से तीन दिन में ठीक हो जाएगा। लक्षण दिखने से यह संकेत मिलते हैं कि टीके ने अपना काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के जिला अस्पताल, टीवी क्लीनिक, नगर सीएचसी की नई बिल्डिंग और जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित चार बूथों पर टीकाकरण किया गया था। पंजीकृत 7993 स्वास्थ्य कर्मियों में 400 को लगाया जाना प्रस्तावित था। लेकिन पांच बजे तक 370 लोगों को टीका लगाया गया। इसके बाद एक कर्मचारी को और टीका लगाया था। लाभार्थियों की कुल संख्या 371 हो गई थी। लेकिन रविवार को अधिकतर लाथार्थी बुखार और शरीर में दर्द की ग्रस्त रहे। इसमें बीयूएमएस डॉक्टर, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल है। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि इंजेक्शन स्थल पर दर्द या हल्की सूजन हो सकती है। टीका लगने के बाद बुखार आना स्वाभाविक है। इंजेक्शन लगने के बाद हल्की बेचैनी, हरारत महसूस भी हो सकती है। इस तरह की किसी भी दिक्कत से घबराने की जरूरत नहीं है। जिन कर्मचारियों को टीका लगाया गया है। उन्हें दूसरा टीका 28 दिन बाद यानी पंद्रह फरवरी को लगेगा। इसके लिए उन्हें मोबाइल पर मेसेज भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed