फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After the sacrifice, the remains will be buried in 24 pits in Gajraula

Amroha News: बकरीद आज, ईदगाह में सुबह सात बजे नमाज

Sat, 07 Jun 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 07 Jun 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
After the sacrifice, the remains will be buried in 24 pits in Gajraula
अमरोहा। बकरीद आज यानी शनिवार को है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। अमरोहा शहर की ईदगाह में शनिवार सुबह सात बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। जबकि, शिया जामा मस्जिद में आठ बजे ईद की नमाज होगी। जिलेभर में करीब 237 स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से सभी स्थानों पर पुलिस व पीएसी बल तैनात रहेगा। ईदगाह के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए आसपास मकानों की छतों पर पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। साथ ही सुबह पांच बजे से दस बजे तक शहर में बिजनौर रोड पर सभी तरह के वाहनों को प्रवेश बंद रहेगा।
विज्ञापन

बकरीद को लेकर शुक्रवार को जिलेभर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ईदगाह व मस्जिदों का भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर में अधिकारियों ने पुलिस व पीएसी के साथ मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोगों ने घरों में तैयारियों के साथ कुर्बानी देने के लिए बकरों की भी खरीदारी की गई। बकरीद को लेकर बाजार में रौनक नजर आई। कपड़ों से लेकर किराना की दुकान तक भीड़ नजर आई। लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में दिनभर चहल पहल नजर आई। उधर, एसपी अमित कुमार आनंद ने स्पष्ट कर दिया कि मस्जिद और ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा हो सकेगी। ईदगाह के अलावा मस्जिदों के अंदर ही नमाज अदा कराई जाएगी। सड़क पर नमाज नहीं होने दी जाएगी। पुलिस और प्रशासन ने धर्म गुरुओं से बात कर पालन करने के लिए आदेश दिए है। बिना अनुमति के सड़क पर कोई भी धार्मिक कार्यक्रम नहीं हो सकेगा।
एसपी ने बताया कि बकरीद को लेकर पुलिस-प्रशान से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। इसके लिए जिले को चार जोन और पंद्रह सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा के लिहाजा से मस्जिद और ईदगाह पर फोर्स तैनात रहेगी। सीओ अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद रहकर हर स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे। थानों की फोर्स के अलावा पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया है। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व मिश्रित आबादी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। यहां पीएसी लगाई गई है। सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करते रहेंगे।

-------------------
ईद की नमाज अदा होने का समय
.-अमरोहा की ईदगाह पर 7:00 बजे।
-अमरोहा में मदरसा शाही चबूतरा पर 7:00 बजे।
-अमरोहा की शिया जामा मस्जिद में 8:00 बजे।
-हसनपुर की ईदगाह पर 6:45 बजे।
-नौगावां सादात में पुरानी ईदगाह पर 7:00 बजे।
नौगांवा सादात नई बस्ती जामा मस्जिद 8:00 बजे।
-नौगावां सादात की शिया जामा मस्जिद में 8:00 बजे।
-नौगावां सादात बड़ी ईदगाह नहर का पुल पर 7:00 बजे।
-मंडी धनौरा की जामा मस्जिद में 7:30 बजे।
-बछरायूं में ईदगाह पर 7:30 बजे।
-जोया की ईदगाह पर 7:00 बजे।
- जोया जामा मस्जिद 5.50 बजे।
-जोया सड़क वाली मस्जिद 5.45 बजे।
-रजबपुर ईदगाह पर सुबह 7:30 बजे।
-अतरासी ईदगाह पर सुबह 8:00 बजे।
- ढबारसी ईदगाह पर 7.30 बजे।
-गजरौला में चौहानों वाली मस्जिद में सुबह 7:15 बजे।
-गजरौला की चौपला जामा मस्जिद में सुबह 7:25 बजे।
-गजरौला में स्टेशन के निकट स्थित मस्जिद में सुबह 7:15 बजे।
-गजरौला में जलाल नगर में स्थित मस्जिद में सुबह 6:00 बजे
----------------
बिजनौर रोड पर पाबंदी, यहां से निकलें
- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाइपास से पाकबड़ा होते हुए मुरादाबाद जाएंगे।

- नौगांवा से अमरोहा व मुरादाबाद जाने वाले वाहन यहियापुर बाईपास से होते हुए अमरोहा और मुरादाबाद जाएंगे।
- नौगांवा से दिल्ली जाने वाले वाहन रज्जाकपुर बाईपास से धनौरा बाइपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।

- अतरासी से अमरोहा आने वाले वाहन एआरटीओ से कल्याणपुरा रोड से बंबूगढ़ से कांकर सराय कांठ रोड से माया धर्मकांटा से होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे।
- शहर अमरोहा से जोया, मुरादाबाद, दिल्ली (हाईवे) जाने वाले वाहन कांकर सराय रोड से बंबूगढ़ होते हुए जोया हाईवे की तरफ जाएंगे।

- शहर अमरोहा से नौगांवा जाने वाला वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकाटा से कांठ रोड से होते हुए नौगांवा जाएंगे।
- जोया से अमरोहा आने वाला वाहन बंबूगढ़ से कांकर सराय होते हुए माया धर्मकाटा, कैलसा रोड से अमरोहा में प्रवेश करेंगे।

- कोई भी ई-रिक्शा व ऑटो नंदन स्वीट्स से गांधी मूर्ति की ओर नहीं आएगा, सभी कैलसा बाईपास होते कांठ रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- सुबह पांच बजे से दस बजे तक अतरासी तिराहे से लकड़ा चौराहे तक नो-व्हीकल जोन रहेगा, समस्त प्रकार का वाहन प्रतिबंधित रहेगा।

नोटः- बंबूगढ़ से लेकर-77 रिगल होटल तक सभी प्रकार के ई-रिक्शा व ऑटो पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
-----------------------
बकरीद पर नगर में मुकम्मल रहेगी सफाई व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति
अमरोहा। पालिका ईओ डाॅ. बृजेश कुमार ने अधीनस्थों को नगर में सफाई के साथ पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। बताया इबादतगाह के मार्गों पर सफाई और चूना डाला गया है। वहीं, कुर्बानी वाले पशुओं अवशेष एकत्र करने के लिए नगर में मुख्य रूप से 15 प्वाइंट बनाए गए हैं। सफाई कर्मी इन प्वाइंटों पर गंदगी एकत्र करेंगे। ईद पर नगरवासियों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति मिलेगी। इसके लिए 21 ट्यूबवेलों पर जनरेटर की सुविधा है। जहां पानी की सप्लाई नहीं पहुंचेगी, वहां टैंकरों से सप्लाई दी जाएगी। किसी भी समस्या के निस्तारण के लिए पालिका कार्यालय में कंट्रोल रूप स्थापित किया है। इसमें छह से 10 जून तक 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। साथ ही कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
-------------------
किसी भी समस्या के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
कंट्रोल रूम नंबर-9045154365
टोल फ्री नंबर- 18001801318 व 1533
सफाई निरीक्षक मोहम्मद इल्तजा -9410086751
जगत सिंह- 8869038256
वैशाली सोती -8810270307
कर अमीन साजिद जिया -9837226061
वरिष्ठ लिपिक छवि शर्मा -9927065125
---------------
पेयजलापूर्ति के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
जेई तपेश कुमार-9027743272
वरिष्ठ लिपिक जावेद कमाल-8430043434
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed