{"_id":"60e216e58ebc3e72d925b77c","slug":"after-the-collision-of-the-bike-the-tension-between-the-two-parties-jpnagar-news-mbd394571015","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में तनाव, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में तनाव, मारपीट
विज्ञापन
अमरोहा। घर के बाहर खड़े बुजुर्ग को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। खुद भी गिर गया। साथियों को बुलाकर बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट की। घटना से मोहल्ले में तनाव फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़ कर थाने ले आई। मामले में सगे भाइयों समेत तीन नामजद और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमदनगर के कैलाश सिंह का परिवार रहता है। शनिवार की शाम कैलाश सिंह घर के बाहर खड़े थे। तभी मोहल्ला तकिया हुसैन शाह निवासी फिरोज बाइक से आया और टक्कर मार दी। फिरोज ने कान में इयरफोन लगा रखी थी। इस दौरान फिरोज बाइक लेकर गिर गया। तभी उसने कैलाश सिंह के साथ गाली गलौज की। आरोप है कि इसके बाद फिरोज ने अपने साथियों को बुला लिया और कैलाश सिंह और उनकी पत्नी क्रांति के साथ मारपीट की। जाति सूचक शब्द कहे। दूसरे पक्ष के लोग भी जमा होने लगे। पीड़ित ने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। जबकि मुख्य आरोपी फिरोज को पकड़ लिया।
इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि कैलाश के बेटे अजय की तहरीर पर फिरोज, कालू, बाबू व अन्य व्यक्ति के खिलाफ मारपीट और एससी एसटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी फिरोज को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।