{"_id":"617eef729c137726c9157d0b","slug":"after-seven-months-the-meeting-of-the-municipality-board-today-jpnagar-news-mbd4080954176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह के बाद नगर पालिका बोर्ड की बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह के बाद नगर पालिका बोर्ड की बैठक आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक एक नवंबर को (आज) होगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। सभासद और नामित सदस्यों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। इससे पहले 31 मार्च को बजट बैठक हुई थी। बोर्ड के सदस्यों जिसमें सभासदों के अलावा सांसद, एमएलसी और विधायकों के पास तीन सूत्री एजेंडे की जानकारी दी गई है। जोया रोड स्थित नगर पालिका के चुंगी भवन का जीर्णोद्धार कर उसके नीलामी कराने के बारे में भी चर्चा की जा सकती है।
अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि बोर्ड की बैठक की तैयारी पूरी कर ली गई है। कर अनुभाग के हॉल में दोपहर दो बजे से बैठक शुरू होगी। इसके अलावा 31 मार्च 2021 को हुई बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की जाएगी। जबकि सितंबर तक के आय-व्यय के विवरण का अनुमोदन करेंगे। सभासदों को भेजे गए एजेंडे की कॉपी में क्रम संख्या तीन के समक्ष अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से अंकित है। मालूम हो कि 15वें वित्त आयोग के वर्ष 2021-22 के तहत निर्दिष्ट और बुनियादी अनुदान के प्रथम किस्त के तौर पर 6,78,11,698 रुपये आवंटित हुए हैं। हालांकि इस पर नगर पालिका अभी प्रस्ताव तैयार नहीं कर सकी है। फिलहाल पिछले वर्ष के बजट को खर्च किया जा रहा है।