फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After selling the house, the bullies are not vacating it and are threatening

Amroha News: मकान बेचने के बाद खाली नहीं कर रहे दबंग, दे रहे धमकी

Tue, 15 Jul 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 15 Jul 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
After selling the house, the bullies are not vacating it and are threatening
डिडौली (अमरोहा)। मकान बेचने के बाद दबंगों ने खाली करने से मना कर दिया। पीड़ित परिवार ने खाली करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के असगरीपुर का है। गांव निवासी रऊफ की पत्नी शहनाज का आरोप है कि छह जून को गांव की लबीना से 1.60 लाख रुपये में मकान खरीदा था। इसमें लबीना का सामान रखा है। 23 जून को उन्होंने मकान खाली करने के लिए सात दिन का समय मांगा था। इसके बाद शहनाज ने लबीना और उसके पति अंकित से दोबारा मकान खाली करने के लिए कहा तो उन्होंने धमकी देते हुए मकान खाली करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

13 जुलाई की दोपहर शहनाज अपने पति रऊफ के साथ घर पर थी। तभी गांव का ही रहने वाला हिस्ट्रीशीटर घर के बाहर आया और गालियां देने लगा। मकान खाली कराने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में लबीना, अंकित, जुग्गन उर्फ विनीता और राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed