फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   after one month fir lodge

बेटी की शादी के लिए रखे नगदी-जेवर समेत लाखों का सामान चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
after one month fir lodge
अमरोहा। चोरों ने बेटी की शादी के लिए जुटाए नकदी और जेवर समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित परिवार बेटे की मौत पर रस्म के लिए अपने गांव मऊमयचक गया था। घटना के एक महीने बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

चोरी की यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के अहरोई रोड चौराहे की है। अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मऊमयचक निवासी जावेद परिवार के साथ अहरोई रोड पर रहते हैं। वह मजदूरी का कार्य करते हैं। उनके बेटे मोहम्मद शादाब की मौत हो गई थी। जिस कारण वह मकान बंद कर अपने गांव गए हुए थे। उनकी बेटी गुलिस्ता की शादी होनी थी, इसलिए उन्होंने जेवर-नकदी कपड़े व अन्य सामान जुटाकर घर में रखा था। इसी बीच बंद पड़े मकान पर चोरों की नजर पड़ गई। छह अप्रैल को परिवार मकान पर पहुंचा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। आरोप के मुताबिक चोरों ने 25 हजार रुपये की नकदी, सोने चांदी के जेवरात, बिना सिले कपड़े, दो मोबाइल समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। उसी समय पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। अब एक महीने बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed