{"_id":"65de6067b9fb9c01e0067664","slug":"after-murder-of-the-woman-the-body-was-cut-into-six-pieces-and-thrown-in-bags-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-114599-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: महिला की हत्या के बाद शव के छह टुकड़े कर थैलों में भरकर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: महिला की हत्या के बाद शव के छह टुकड़े कर थैलों में भरकर फेंका
Wed, 28 Feb 2024 03:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। नौगांवा में 30 वर्षीय महिला की हत्या के बाद शव के छह टुकड़े कर कपड़े के दो थैलों में भरकर जंगल में फेंक दिया। महिला का सिर, एक हाथ, पैर और अन्य अंग को शरीर से अलग कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है।
घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र यहियापुर चौराहे से 200 मीटर दूर जंगल की है। यहीं पर पुलिस पिकेट लगती है। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोग खेतों के लिए निकले तो उन्होंने यूकेलिप्टस के नीचे झाड़ियाें में दो बड़े कपड़े के थैले पड़े दिखे। थैलों के आसपास पक्षी मंडरा रहे थे। लोग पास पहुंचने पर दुर्गंध आई तो लोगों ने इसकी सूचना पास में पुलिस पिकेट को दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर देखा तो दो थैलों में महिला के शव के छह टुकड़े थे। महिला ने सलवार और कुर्ता पहन रखा था। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पास में ही कपड़ों से भरा थैला भी पड़ा था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज तोमर पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों से पूछताछ करने के साथ ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सीओ अंजलि कटारिया ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एएसपी राजीव कुमार सिंह बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब तीस साल है। उसकी पहचान नहीं हो सकी हैं। महिला को किसी धारदार हथियार से काटा गया और कितने टुकड़े किए गए, फॉरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है।