फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After marrying in the temple, the loving couple reached the police station.

Amroha News: मंदिर में शादी करने के बाद कोतवाली पहुंचा प्रेमी युगल

Sun, 26 Apr 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 26 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
After marrying in the temple, the loving couple reached the police station.
जोया (अमरोहा)। क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युगल शनिवार को मंदिर में शादी करने के बाद कोतवाली पहुंचा और परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाया तो परिजन सहमत हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी का गांव के ही एक युवक से करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को दोनों घर से निकल गए और मंदिर में विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों कोतवाली पहुंचे और पुलिस को बताया कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी की है, लेकिन उन्हें परिजनों से खतरा है।
विज्ञापन


कोतवाली में युवती अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। काफी समझाने-बुझाने के बाद युवती के परिजनों ने तीन महीने बाद सामाजिक रीति-रिवाज से दोनों की शादी कराने का आश्वासन दिया। इस पर युवती मान गई और अपने परिजनों के साथ घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बलियान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई है, जिसके बाद युवती को परिजनों के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed