फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After Hathras incident, Amroha administration is also alert

Amroha News: हाथरस हादसे के बाद अमरोहा प्रशासन भी सतर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
After Hathras incident, Amroha administration is also alert
अमरोहा। हाथरस में आयोजित सत्संग में भगदड़ में बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद अमरोहा प्रशासन भी सतर्क हो गया है। इस तरह के बड़े धार्मिक आयोजनों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इतना ही नहीं सभी वर्ग के धार्मिक स्थलों में आयोजित होने वाले छोटे कार्यक्रमों की भी निगरानी की जाएगी। फिलहाल, अमरोहा जिले में कांवड़ यात्रा और मोहर्रम के जुलूस निकल जाएंगे। इन दोनों ही आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी तरह की अनुमति लेने के लिए आयोजक कई तरह के तथ्यों को छिपा लेते हैं। अनुमति लेते समय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को गुमराह कर देते हैं। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। हाथरस में हादसा पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ा सबक है। अब हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई किसी भी तरह के धार्मिक आयोजनों के लिए हरेक तथ्य पर जांच की जाएगी। धार्मिक आयोजन में आने वाले लोगों की संख्या कितनी होगी, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

आयोजकों ने लोगों की सहूलियत के लिए क्या व्यवस्था की है, इसका जिक्र भी अनुमति में दिखाना होगा। फिलहाल, जिले में मोहर्रम का जुलूस और सावन कांवड़ यात्रा का आयोजन होने जा रही है। दोनों ही आयोजन पुलिस और प्रशासनिक दृष्टि से बड़े होते हैं। बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। ऐसे में दोनों धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर सतर्कता बरती जाएगी। कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले जत्थों में शामिल लोगों से बात की जाएगी। वहीं, मोहर्रम के जुलूस के आयोजकों से भी बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed