{"_id":"6a19f27636e0725ecf066d70","slug":"after-getting-the-test-done-patients-have-to-make-rounds-for-the-report-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-164797-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जांच कराने के बाद मरीजों को रिपोर्ट के लिए लगाने पड़ रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जांच कराने के बाद मरीजों को रिपोर्ट के लिए लगाने पड़ रहे चक्कर
Sat, 30 May 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 30 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल में ब्लड की जांच के बाद मरीजों को रिपोर्ट करीब डेढ़ बजे मिलती है। तब तक अधिकांश चिकित्सक चले जाते हैं। ओपीडी भी बंद हो जाती है। ऐसे में मरीजों को रिपोर्ट दिखाने के लिए अगले दिन फिर अस्पताल पहुंचना पड़ता है। इससे दूरदराज से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारी मरीजों को मोबाइल पर भी जांच रिपोर्ट भेजने का दावा कर रहे हैं। इसके लिए पंजीकरण के समय सही मोबाइल नंबर दर्ज कराना जरूरी है।
अस्पताल में ब्लड की जांच की जाती है लेकिन रिपोर्ट देर से मिलने की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुबह ग्यारह बजे तक पंजीकरण होते हैं और दोपहर में डेढ़ बजे तक मिलती है। जब तक चिकित्सक ओपीडी से उठ जाते है। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पंजीकरण कराते समय ही मोबाइल नंबर भी अंकित किया जाता है। जिससे मरीज को मोबाइल पर ही रिपोर्ट मिल जाए और अस्पताल आने से बच सके लेकिने इसके बाद भी मरीजों को अपनी रिपोर्ट दिखाने के लिए अस्पताल आना ही पड़ता है। सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट एक बजे तक दे दी जाती है और मोबाइल पर भी भेजी जाती है। जिससे मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मरीज उसी दिन ही अपनी रिपोर्ट चिकित्सक को दिखा सकें।
..............
स्वास्थ्य विभाग को मिलेंगे 23 चिकित्सक
अमरोहा। अब बहुत जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को 23 चिकित्सक मिल जाएंगे। जिससे चिकित्सकों की कमी दूर होगी और मरीजों को भी फायदा मिलेगा। शुक्रवार को विकास भवन में डॉक्टरों का साक्षात्कार हुआ। 31 में से 30 चिकित्सक विकास भवन पहुंचे। सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि कमेटी में सीडीओ, सीएमओ, सीएमएस, ट्रेजरी अधिकारी, डीपीएम मौजूद रहे। एक दो दिन में फाइनल सूची जारी की जाएगी। इसके बाद चिकित्सकों को ड्यूटी दी जाएगी। यह सभी संविदा पर रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
..........