फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After getting relief from High Court, two women are living in live-in relationship

Amroha News: हाईकोर्ट से राहत के बाद लिव-इन में रह रहीं दो युवतियां

Tue, 02 Sep 2025 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 02 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
After getting relief from High Court, two women are living in live-in relationship
अमरोहा। दो युवतियों की अजब-गजब प्रेम कहानी इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। परिजनों की पाबंदियों से परेशान होकर करीब एक माह पहले दोनों ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। इसके कुछ दिन बाद ही हाईकोर्ट ने दोनों को साथ रहने की अनुमति दी थी। साथ ही पुलिस से सुरक्षा भी देने को कहा था।
विज्ञापन

हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद से दोनों लिव-इन में रह रही है। दोनों युवतियों की प्रेम कहानी लोगोंं की जुबां पर है। इस अजब-गजब प्रेमी कहानी की शुरुआत अगस्त 2024 में हुई थी। अमरोहा की रहने वाली एक युवती परिजनों के साथ एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने के लिए मंडी धनौरा गई थी यहां उसकी मुलाकात मंडी धनौरा की ही एक युवती से हुई थी। दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाते ही दोनों ने एक-दूसरे को अपने नंबर दे दिए। इसके बाद युवती अमरोहा लौट आई और अगले दिन से दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी। इसके बाद में दोनों परिजनों को बिना बताए दिल्ली जाकर रहने लगीं।
विज्ञापन

परिवार वाले दोनों को वापस लेकर आए, तो इसके बाद धनौरा की युवती घर छोड़कर अमरोहा में सहेली के घर आ गई। उसने घर लौटने से मना कर दिया। दोनों ने एक-दूसरे के साथ प्रेम का इजहार कर दिया और साथ रहने की कसमें खाने लगीं। मंडी धनौरा की युवती ने पत्नी बनकर अमरोहा की युवती को अपना पति स्वीकार कर लिया। इसके बाद मंडी धनौरा की युवती घर छोड़कर अमरोहा में आ गई और सहेली के घर पर जा पहुंची। इसी सहेली को उसने अपना पति स्वीकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन लेने पहुंचे तो युवती बोली, वह बालिग है

उधर, मंडी धनौरा में युवती के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस ने पड़ताल की तो वह अमरोहा में मिली। पुलिस लेने पहुंची तो धनौरा की युवती ने पुलिस को शपथपत्र भेज दिया। इसमें कहा कि वह बालिग है। अपनी इच्छा से अमरोहा आई है। अब अपनी सहेली के घर उसके साथ ही रह रही है। परिजन लेने अमरोहा पहुंचे तो उसने जाने से मना कर दिया। फिलहाल दोनों युवतियों के परिजन उन्हें समझाने और मनाने का प्रयास करते रहे और वह दोनों शादी करने की जिद पर अड़ी रहीं।
अमरोहा में किराये पर रह रहीं हैं दोनों युवतियां

इस बीच दोनों युवतियां परिजनों की मर्जी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच गईं। इसके बाद से दोनों युवतियां अमरोहा शहर में एक किराए का मकान लेकर पति-पत्नी की तरह ही साथ रह रही हैं। उन्होंने अपने इस रिश्ते को मुकाम देने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली थी। याचिका पर सुनवाई के दौरान हाइकोर्ट ने अमरोहा पुलिस को दोनों युवतियों को सुरक्षा देने का आदेश दिया। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर लोग हैरान है। दोनों युवकों की बेमेल मोहब्बत के किस्से शहर के लोगों की जुबां पर हैं।

- हाइकोर्ट के आदेश पर शहर में साथ में रह रहीं दोनों युवतियों को सुरक्षा भी दी गई है। इस संबंध में काउंटर एफडेविट (सीए) भी दाखिल कराया जा चुका है। फिलहाल, दोनों युवतियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। - शक्ति सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed