फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After getting married in the temple, the loving couple reached the police station, demanding protection

Amroha News: मंदिर में शादी कर प्रेमी युगल पहुंचा कोतवाली, सुरक्षा की मांग

Thu, 26 Jun 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 26 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
After getting married in the temple, the loving couple reached the police station, demanding protection
डिडौली (अमरोहा)। मंदिर में शादी कर प्रेमी युगल कोतवाली पहुंच गया। प्रेमिका ने खुद का बालिग बताया और मर्जी से शादी करने की बात कही। दोनों ने परिजनों से जान का खतरा बताकर सुरक्षा की मांग की। हालांकि, मार्कशीट में युवती की अंकित जन्मतिथि के अनुसार वह नाबालिग निकली। इस पर पुलिस ने युवक का चालान कर युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग कोतवाली डिडौली क्षेत्र के ही गांव निवासी अपने रिश्ते के ममेरे भाई से चल रहा था। मंगलवार सुबह घर से निकली युवती ने प्रेमी से किसी मंदिर में जाकर शादी कर ली। इसके बाद दोपहर में दोनों कोतवाली पहुंच गए। युवती ने कहा कि उसने मर्जी से शादी की है। वह बालिग है।
विज्ञापन

युवती देहात थाक्षेत्र की थी, इसलिए थाना देहात पुलिस को सूचना दी गई। देहात पुलिस के साथ परिजन भी कोतवाली डिडौली पहुंच गए। युवती को नाबालिग बताकर हंगामा कर दिया। हालांकि, मार्कशीट में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर युवती नाबालिग निकली। इसके बाद पुलिस युवती को लेकर थाना देहात पहुंची। यहां परिजनों ने पहले से ही युवती को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजते हुए आरोपी युवक का चालान कर दिया। अब बृहस्पतिवार को पुलिस युवती के बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed