फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After a month of marriage, the married woman absconded with her lover with cash and jewelery

शादी के एक महीने बाद विवाहिता नगदी-जेवर लेकर प्रेमी संग फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
After a month of marriage, the married woman absconded with her lover with cash and jewelery
जोया। शादी के एक महीने बाद ही विवाहिता ससुराल वालों को बेहोश कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। सहरी के समय ससुराल वाले जागे तो विवाहिता लापता थी। अलमारी से नगदी और जेवरात गायब हैं। पति ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले युवक की शादी एक महीना पहले संभल जनपद के एचौड़ा कम्बोह थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। बताते हैं कि शादी के बाद छह अप्रैल को विवाहिता दोबारा ससुराल आई थी। खाना खाकर दंपती कमरे में सो गए। जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर आंगन में सोए हुए थे। लेकिन रात को किसी समय विवाहिता घर से लापता हो गई। सहरी में पति और अन्य परिजन जागे तो विवाहिता घर से लापता थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। कमरे की अलमारी खुली पड़ी थी। आरोप है कि विवाहिता घर से 54 हजार रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर गई है। पति का आरोप है कि वह रात में किसी से फोन पर बात कर रही थी। ससुराल वालों ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने का भी आरोप लगाया है। शनिवार को पीड़ित पति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed