{"_id":"686c2b3b55dd98504305903d","slug":"after-a-dispute-in-sambhal-fair-two-parties-clashed-in-didauli-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-143236-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: संभल मेले में विवाद के बाद डिडौली में भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: संभल मेले में विवाद के बाद डिडौली में भिड़े दो पक्ष
Tue, 08 Jul 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
संभल के मनौटा में आयोजित मेले में कहासुनी के बाद गांव लौटे दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। एक दूसरे को दौड़ाकर पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि डिडौली क्षेत्र के कमालपुर जैद गांव में नदीम और मोहम्मद नईम के परिवार रहते हैं। दोनों परिवार के लोग छह जून को संभल जिले के असमोली थानाक्षेत्र के मनौटा गांव में लगे मेले में गए थे। यहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मेले में मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया था, जिसके बाद दोनों पक्ष गांव कमालपुर जैद लौट आए, लेकिन गांव में लौटने के बाद दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हो गई। एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सीओ ने बताया कि मामले में नदीम की तहरीर पर नईम, सलमान, गुफरान, हिजात अली, रुखसत और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, मोहम्मद नईम की तहरीर पर शाने आलम, नदीम, मजारूल, अकरम, बिलाल और जुल्ककर के दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट की वीडियो भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट का है।