फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After 38 years, the system woke up and the police suddenly remembered Brijmohan.

Amroha News: 38 साल बाद जागा सिस्टम, अचानक पुलिस को याद आया ‘बृजमोहन’

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
After 38 years, the system woke up and the police suddenly remembered Brijmohan.
पाकबड़ा। कानून के हाथ लंबे होने की कहावत के बीच पाकबड़ा का यह मामला बताता है कि कभी-कभी सिस्टम की आंखें 38 साल तक बंद भी रह जाती हैं। एक अपहरण के आरोपी की फाइल दशकों तक धूल खाती रही और जैसे ही उच्च न्यायालय ने सख्ती दिखाई तो पुलिस हरकत में आ गई। अब पुलिस ऐसे शख्स को ढूंढ रही है, जो 38 साल से कानून की नजरों से ओझल है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद थाना पाकबड़ा पुलिस ने बृजमोहन नामक आरोपी की तलाश में नोटिस जारी किया है। मुरादाबाद से लेकर राजस्थान तक दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोहल्ला छीपी वाला निवासी बृजमोहन पर वर्ष 1983 में एक युवती के अपहरण का आरोप लगा था। उस समय मामला काफी चर्चित रहा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, आरोपी को जमानत मिली और कुछ समय तक वह अदालती कार्यवाही में भी शामिल होता रहा।
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 1987 में बृजमोहन ने खुद को निर्दोष बताते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। यहीं से कहानी ने नया मोड़ ले लिया। अब बृजमोहन की कोई हालिया तस्वीर पुलिस के पास नहीं है। ऐसे में पुराने रिकॉर्ड के आधार पर अनुमानित हुलिया जारी किया गया है। पुलिस के मुताबिक वर्तमान में बृजमोहन की उम्र करीब 60 साल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जमानत पर बाहर आने के बाद संपत्ति बेचकर फरार

याचिका दाखिल करने के बाद बृजमोहन ने अपनी पाकबड़ा स्थित पैतृक संपत्ति बेच दी और रातों-रात पूरे परिवार के साथ क्षेत्र छोड़कर गायब हो गया। इसके बाद 35 साल से अधिक समय तक पुलिस को उसकी खबर नहीं लगी। जब दशकों पुरानी यह फाइल हाल ही में हाईकोर्ट के सामने आई, तो न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई और आरोपी की वर्तमान स्थिति में पेशी के आदेश दिए। आदेश मिलते ही पाकबड़ा पुलिस हरकत में आई। पुराने पते, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां छापे मारे गए। एक टीम राजस्थान के जयपुर तक पहुंची, जहां आरोपी के बेटे से पूछताछ हुई, लेकिन वहां भी बृजमोहन का कोई सुराग नहीं मिला। बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता लंबे समय से लापता हैं।


000
अपहरण का आरोपी बृजमोहन कई वर्ष पहले यहां से अपनी संपत्ति बेचकर चला गया है। हमें उसके बेटे का पता चला है। पुलिस टीम ने उससे संपर्क किया लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। हमारी टीम लगातार आरोपी को तलाश कर रही है।
- कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed