फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   AEN Railway will sit in Gajraula, office is ready

Amroha News: गजराैला में बैठेंगे एईएन रेलवे, दफ्तर तैयार

Wed, 14 May 2025 11:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 14 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
AEN Railway will sit in Gajraula, office is ready
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

सहायक मंडल अभियंता (रेलपथ) का पद सृजित होने के साथ ही उनका कार्यालय भी तैयार हो गया है। स्टाफ के लिए आवास भी बन गए हैं। जिन पर करीब तीन करोड़ खर्च हुए हैं। संभावना है कि कुछ ही दिन में सहायक मंडल अभियंता गजरौला में बैठने लगेंगे। वह अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की निगरानी करेंगे। इससे ट्रेनों का संचालन बेहतर होगा।
दो साल पहले गजरौला में सहायक मंडल अभियंता (रेलपथ) का पद सृजित हुआ था। सहायक मंडल अभियंता जंगपाल सिंह की गजरौला में तैनाती भी कर दी गई। मगर, उनके सामने कार्यालय व स्टाफ की समस्या खड़ी हुई। जिससे अपना काम सुचारू रूप से कर सकें। इस समस्या को दूर करने के लिए सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) के कार्यालय परिसर में ही उनका कार्यालय, स्टोर व आवास बनाने का काम शुरू किया गया, जो लगभग पूरा हो गया है। इस पर 1.44 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन

संभावना है कि कुछ दिन बाद जंगपाल सिंह कार्यालय में बैठकर कार्य करेंगे। वह रेलवे के अधिकारी व कर्मचारियों की यह निगरानी करेंगे वह सही और समय पर काम कर रहे हैं या नहीं। इसके अलावा मालगोदाम पर सहायक मंडल अभियंता (रेलपथ ) स्टाफ के रहने के लिए छह आवास बनवाए गए हैं। जिन पर 1.29 करोड़ रुपये का खर्च आया है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) नवीन पाल का कहना है कि सहायक मंडल अभियंता (रेलपथ) का कार्यालय, आवास और उनके स्टाफ के लिए आवास बनकर तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सही संचालन के साथ ही जल्द होगा समस्याओं का निराकरण
सहायक मंडल अभियंता (रेलपथ) रेलवे के मंडल स्तर पर बैठते हैं। गजरौला में उनकी तैनाती हो जाने पर उनके अधिकार में दिल्ली-लखनऊ रेलमार्ग का लोधीपुर से सिंभावली और गजरौला-नजीबाबाद का रेलमार्ग का बिजनौर तक का क्षेत्र उनके कार्य के अधिकार में आएगा। क्षेत्र में कहां-कहां पर ओवरब्रिज और अंडर पास बनाए जाएंगे। ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए कहां पर नई पटरियां बिछाई जाएंगी। इसके अलावा निर्माण कार्य के लिए कितने घंटे का ब्लॉक लेना है।



तीन जिलों के सहायक मंडल अभियंता देखते हैं काम
गजरौला में न तो सहायक मंडल अभियंता (रेलपथ) का पद था और न ही उनकी तैनाती थी। जिसके चलते जिले में रेलवे ट्रैक की मरम्मत, ट्रेन के संचालन उनकी स्पीड में वृद्धि के लिए ट्रैक को इस लायक बनाए जाने आदि कार्यों की निगरानी मुरादाबाद, नजीबाबाद और हापुड़ के सहायक मंडल अभियंता करते थे। इससे कार्यों की सही से निगरानी नहीं हो पाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed