फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Advocate's former scribe dies under suspicious circumstances

Amroha News: अधिवक्ता के पूर्व मुंशी की संदिग्ध हालात में मौत, यात्री शेड पर मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Advocate's former scribe dies under suspicious circumstances
अमरोहा।
विज्ञापन

कचहरी में वकालत करने वाले अधिवक्ता के पूर्व मुंशी रामचंद्र वर्मा (45) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव ग्रीन सिटी कॉलोनी के सामने बने यात्री शेड में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक मुंशी अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक वह शराब पीने का आदी था। कचहरी के आसपास घूमता रहता था और अधिवक्ताओं से खर्चा पानी के लिए रुपये मांगता रहता था। पुलिस को मृतक के पास से एक बैग मिला, जिसमें पुराने कपड़े हैं।

सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि रविवार शाम करीब 45 वर्षीय व्यक्ति के यात्री शेड में अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची बेटी ने अपने पिता की शिनाख्त की है। मृतक की पहचान रामचंद्र वर्मा निवासी वासुदेव मंदिर के पीछे शास्त्री नगर के रूप में हुई। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा बच्चे भी हैं। मृतक कचहरी में वकालत करने वाले अधिवक्ताओं के पास मुंशी के रूप में काम करता था। शराब पीने की लत अधिक होने के कारण कई सालों से मुंशी का काम भी छोड़ दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। परिजनों ने किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed