{"_id":"5e5d4dfe8ebc3eeb6b667892","slug":"advocate-protest-jpnagar-news-mbd341926381","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे वकील, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा तहसील में मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
अमरोहा। अधिवक्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में प्रदेशव्यापी आह्वान पर सोमवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे, जिससे वादकारियों को परेशानी उठानी पड़ी। वकीलों ने ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
सोमवार को यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन के आह्वान पर जनपद बार एसोसिएशन, जनपद अमरोहा बार एसोसिएशन, अमरोहा सदर तहसील बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से वितर रहे। मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अफसरों को सौंपे। कहा कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ता के साथ घटनाएं घट रही हैं। प्रदेश के अधिवक्ताओं के साथ मारपीट और हत्या की घटनाओं में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। पांच से अधिक दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रितों के आवेदनों की पत्रावली भुगतान के लिए लंबित पड़ी है। उनका तत्काल भुगतान किया जाए। सरकार पूर्व की भांति 40 करोड़ न्यासी समिति को दावों के भुगतान के लिए तत्काल दिए जाएं। जिससे अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान हो सके। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश इलाहाबाद द्वारा जारी पहचानपत्र को प्रदेश के समस्त उच्च न्यायालय, जनपद और तहसील न्यायालयों में मान्य किया जाए। इस दौरान अजीम अहमद, रमेश चंद्र, मुस्ते हसन खान, महफूज अली, हबीब अहमद, शमीम अहमद, हुकम सिंह, हरज्ञान सिंह प्रजापति, शकील अहमद, सतेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, प्रमोद भटनागर, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।