फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Adverse entry to Gram Panchayat officials for not paying bills

Amroha News: बिल न देने वाले ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to Gram Panchayat officials for not paying bills
अमरोहा। जीएसटी चोरी के मामले में जो ग्राम पंचायत अधिकारी बिल नहीं दे रहे हैं उनको प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। हालांकि जीएसटी विभाग पहले ही इस मामले में राखी फोटो स्टूडियो हसनपुर फर्म को नोटिस जारी कर चुका है। इस फर्म ने करीब एक करोड़ 58 लाख रुपये सामान की आपूर्ति ग्राम पंचायतों को की।
विज्ञापन


जिले में 576 ग्राम पंचायत है। जिनमें स्टेशनरी की आपूर्ति की गई। सामान की आपूर्ति ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव फर्मों से करते है। ग्राम पंचायतों को राखी फोटो स्टूडियो हसनपुर फर्म के माध्यम से ग्राम पंचायतों को स्टेशनरी की 2022 से वर्ष 2025 तक आपूर्ति की गई। गजरौला, मंडी धनौरा, गंगेश्वरी, जोया, हसनपुर और अमरोहा ब्लाक की ग्राम पंचायतों को सामान को भेजा गया। इन चार साल में करीब 80 लाख रुपये की स्टेशनरी को खरीदा गया लेकिन सूत्रों की मानें तो राखी फोटो स्टूडियो फर्म ने अब तक करीब 1.58 लाख रुपये के सामान की आपूर्ति की। जांच के दौरान जीएसटी विभाग को ग्राम पंचायतों से बिल मुहैया कराए गए। जिनकी जांच की गई। जिसके बाद निकल कर आया कि फर्म ने करीब 1.58 करोड़ रुपये के सामान की आपूर्ति की। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इसमें अभी 50 लाख का टैक्स निकला है। फर्म को दो नोटिस जारी किए गए हैं। सूत्रों की मानें तो और भी नोटिस जारी किए जाएंगे। इस फर्म के अलावा और भी कई फर्म हैं। जिन्होंने जीएसटी चोरी की है। इस मामले में ग्राम पंचायतों की ओर से खरीदे गए सामान की का भी रिकार्ड खंगाला जा रहा है। डीपीआरओ पारुल सिसौदिया ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारियों से बिल मांगे गए हैं लेकिन अभी बिल न देने पर नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके बाद भी बिल जमा नहीं हो पाए है। अब उन ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed