फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Adulteration found in paneer, laddu, khoya, gujiya and mustard oil purchased on Diwali, notice issued to sellers

Amroha News: दिवाली पर लिए गए पनीर, लड्डू, खोवा, गुझिया और सरसों के तेल में मिली मिलावट, विक्रेताओं को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Adulteration found in paneer, laddu, khoya, gujiya and mustard oil purchased on Diwali, notice issued to sellers
अमरोहा। त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामलों को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने दिवाली के मौके पर लिए नमूनों की जांच में पनीर, खोवा, लड्डू, गुझिया, सरसों का तेल और छेना समेत कई खाद्य पदार्थ अधोमानक और मिलावटी पाए गए हैं।
विज्ञापन

इस पर 22 मामलों में एडीएम कोर्ट में वाद दायर किए गए हैं, जिससे मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। एडीएम कोर्ट ने भी सभी खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को नोटिस जारी कर तलब किया है।
विज्ञापन

दैनिक उपयोग की वस्तुओं जैसे दूध, दही, पनीर, सरसों के तेल और यहां तक कि गेहूं के आटे में भी मिलावट की शिकायतें सामने आ रही हैं, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रही हैं। सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर विशेष अभियान चलाकर दूध, मावा, मिठाई, बेसन, मैदा और सरसों के तेल समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में 22 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिसके बाद संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ एडीएम न्यायालय में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। न्यायालय की ओर से सभी को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, फरवरी माह में एडीएम कोर्ट ने पहले से दर्ज 13 मामलों में सुनवाई पूरी करते हुए संबंधित विक्रेताओं पर कुल 4.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों में मिश्रित दूध, पनीर, मिर्च पाउडर, फुल क्रीम दूध, आइसक्रीम और अरहर दाल के नमूने अधोमानक पाए गए थे। जांच में दूध और पनीर में फैट की मात्रा कम तथा अरहर दाल में प्रतिबंधित रंग की मिलावट की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed