फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Adopted son killed mother by brick attack in Gajraula of Amroha

गोद लिए बेटे की बेरहमी: मां के मुंह पर ईंट से किए वार, कमरे में खींचकर ले जा रहा था लाश, तभी पड़ी महिला की नजर

Tue, 02 Aug 2022 04:57 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 02 Aug 2022 04:57 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया कि पड़ोस की वृद्धा शांति देवी पत्नी नेतराम को विजयपाल के घर से बर्तनों के खटकने की आवाज आई। उसने जाकर देखा तो रोहित आंगन से अपनी मां के शव को कमरे में खींच रहा था। इसके बाद उसने शोर मचा दिया। तुरंत ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Adopted son killed mother by brick attack in Gajraula of Amroha
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोद लिए बेटे ने ईंट से मुंह पर वार कर मां की हत्या कर दी। घटना की जानकारी गांव में उस वक्त हुई, जब पड़ोस की एक वृद्ध महिला बर्तनों की आवाज आने पर उधर पहुंची। हत्या करने के बाद आरोपी युवक शव को कमरे में खींच रहा था। वृद्धा के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़ पड़े। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिनदहाड़े युवक द्वारा मां की हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में है।

विज्ञापन


सनसनी फैलाने वाली यह घटना थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गौसाईं में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। विजयपाल प्रजापति गांव में लगे नलकूप पर देखभाल का काम करते हैं। कोई संतान नहीं होने के कारण उन्होंने अपने छोटे भाई रोहताश के बेटे रोहित प्रजापति को पैदा होने के बाद ही गोद ले लिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मंगलवार की दोपहर सूचना मिली कि सलेमपुर गौसाईं में विजयपाल प्रजापति की 50 वर्षीय पत्नी की गोद लिए बेटे ने ईंट से वार कर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही एसएसआई प्रेमपाल सिंह, कुमराला चौकी इंचार्ज बालेंद कुमार और महिला पुलिसकर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि विजयपाल नलकूप पर सिंचाई कर रहे थे। एक से डेढ़ बजे के बीच रोहित प्रजापति ने ईंट से मुंह पर वार कर अपनी मां मुन्नी देवी ने हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्तनों की आवाज सुनकर पड़ोसन पहुंची

ग्रामीणों ने बताया कि पड़ोस की वृद्धा शांति देवी पत्नी नेतराम को विजयपाल के घर से बर्तनों के खटकने की आवाज आई। उसने जाकर देखा तो रोहित आंगन से अपनी मां के शव को कमरे में खींच रहा था। इसके बाद उसने शोर मचा दिया। तुरंत गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हिरासत में लिया। मुन्नी के शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सीओ मंडी धनौरा अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गजरौला के सलेमपुर गौसाईं में गोद लिए बेटे द्वारा ईंट से वार कर मां की हत्या करने का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। विजयपाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed