फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   admistration is not taking action after come unknown fone call

एक अंजान कॉल ने झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई पर लगाया ‘ब्रेेेेक’

Fri, 07 Apr 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 07 Apr 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
admistration is not taking action after come unknown fone call
Asus Zenfone 3S Max
जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने क्षेत्र के गांव आजमपुर में एक झोलाछाप का क्लीनिक सील कर दिया है। टीम के पहुंचने से पहले ही झोलाछाप अपना क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बताया जाता है कि क्लीनिक को सील करने के दौरान आए एक फोन काल ने अथारिटी के हाथ बांध दिए। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव आजमपुर में एक झोलाछाप काफी अरसे से अपना क्लीनिक चला रहा है। सरकार बदलते ही किसी ने इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार राकेश जयंत को कार्रवाई के लिए भेजा।
विज्ञापन


साथ में सरकारी अस्पताल के चिकित्सक कुणाल पाराशर को भी ले गए। टीम के मौके पर पहुंचते ही झोलाछाप अपना क्लीनिक खुला छोड़कर फरार हो गया। क्लीनिक में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी दवाएं मौजूद थी। छापेमारी की जानकारी होने पर मौके पर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में नायब तहसीलदार ने क्लीनिक सील कर दिया। इस संबंध में एसडीएम ने विस्तृत जानकारी के लिए नायब तहसीलदार से संपर्क करने के लिए कहा। नायब तहसीलदार से जानकारी की गई तो उन्होंने क्लीनिक सील करने से इंकार किया।


बताया जाता है कि सील करने की कार्रवाई के दौरान ही एक फोन काल ने मशीनरी के हाथ बांध दिए। लेकिन क्लीनिक सील के फोटो इस बात की गवाही दे रहे हैं कि क्लीनिक सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed