फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Admissions to class 9th and 11th will be done by August 5

Amroha News: पांच अगस्त तक होंगे कक्षा नौवीं और 11वीं में प्रवेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Admissions to class 9th and 11th will be done by August 5
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ एवं 11 में प्रवेश के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं में पांच अगस्त तक प्रवेश लेकर पंजीकरण कराए जा सकेंगे, जबकि कंपार्टमेंट की परीक्षा देने वाले हाईस्कूल उत्तीर्ण विद्यार्थी 20 अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

ग्रीष्मावकाश के बाद एक जुलाई से शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही माध्यमिक स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रवेश व पंजीकरण के लिए पांच अगस्त तक का समय निर्धारित किया गया है। कक्षा नौ एवं 11 में पांच अगस्त तक पंजीकरण हो सकेंगे। वहीं, हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले हाईस्कूल उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 11वीं में पंजीकरण के लिए 20 अगस्त तक मौका दिया जाएगा। पंजीकरण के लिए प्रति छात्र पचास रुपये की फीस निर्धारित की गई है। जोकि स्कूलों को 25 अगस्त तक चालान के रुपये कोषागार में एकमुश्त जमा करनी होगी। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं का शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

26 अगस्त से पांच सितंबर तक छात्र-छात्राओं के विवरण की चेक लिस्ट प्राप्त कर उनको जांचने का समय दिया गया है। इसके बाद गलतियां होने पर छह सितंबर से 20 सितंबर तक उनको अपडेट किया जा सकेगा। 30 सितंबर तक स्कूलों को पंजीकृत छात्र-छात्राओं की फोटोयुक्त नामावली डीआईओएस कार्यालय में जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों को अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न कर समय से विद्यार्थियों का पंजीकरण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वेबसाइट में किसी तकनीकी समस्या अथवा किन्हीं और कारणों से पंजीकरण न होने पर विद्यालयों के प्रधानाचार्य सीधे तौर पर उत्तरदायी होंगे।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed