फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Administration came into action as soon as notification was issued, hoarding-poster

अधिसूचना जारी होती ही हरकत में आया प्रशासन, उतारे होर्डिंग-पोस्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Administration came into action as soon as notification was issued, hoarding-poster
आचार संहिता लागू होने के बाद पोस्टर बैनर हटाते कर्मचारी - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। ग्रामीण इलाकों में लगे प्रचार प्रसार से लेकर राजनीतिक दलों की होर्डिंग पोस्टरों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम के निर्देश पर टीमों ने अभियान की शुरुआत पूरे जिले में कर दी। सभी तहसील क्षेत्रों में एसडीएम व अन्य अधिकारियों के निर्देशन में देर शाम तक प्रचार सामग्री को हटाने का सिलसिला चलता रहा। हालांकि सूचना विभाग द्वारा लगाए गए सरकारी योजनाओं के बैनर पोस्टर नहीं हटाए जाएंगे। अधीनस्थों को 48 से 72 घंटे के अंदर सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही नगर पंचायत जोया ने भी कस्बे में जगह-जगह लगे राजनीतिक होर्डिंग हटाने शुरू कर दिए। आज दोपहर से नगर पंचायत के कर्मचारी कस्बे में जेसीबी ले कर उतर आए और बिजली के पोलों व मकानों पर लगे होर्डिंग हटा दिए। साथ ही हाइवे और अमरोहा रोड से भी होर्डिंग हटाए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश में कुल चार चरणों में 15 अप्रैल, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं 2 मई को मतों की गणना के बाद पंचायत चुनाव का परिणाम जारी किया जाएगा। इसी के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए इससे पूर्व आरक्षण को अंतिम रूप दे दिया गया था। वहीं होली के ठीक बाद 3 अप्रैल से पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है। फिलहाल सार्वजनिक स्थानों पर लगे बैनर पोस्टर विशेषकर प्रधानी के संबंध में अपील या समर्थन हॉर्डिंगों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। जो सूचना विभाग द्वारा सरकारी योजनाओं के हॉर्डिंग लगाए गए है, वह फिलहाल नहीं हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed