फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   adminastration gave notice to yashpal malik

यशपाल मलिक आचार संहिता उल्लंघन में फंसे नोटिस

Thu, 02 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 02 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
adminastration gave notice to yashpal malik
इन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से गांव में विकास कार्य ठप पड़ गया है।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल सिंह मलिक को अमरोहा में आयोजित हुई एक सभा में जाट बिरादरी भाजपा को वोट न करने की अपील करना भारी पड़ गया है। आचार संहिता उल्लंघन में फंस गए हैं। उन्हें नोटिस जारी हुआ है। नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर एफआईआर दर्ज हो सकती है। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


जातिवाद, धर्मवाद के नाम पर वोट मांगना और वोट न करने की अपील पर आयोग ने बंदिश लगा दी है। यदि कोई आदेश का उल्लंघन करता है तो इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बावजूद इसके आदेश पर अमल नहीं हो रहा है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल सिंह मलिक जाट भाजपा को वोट न करने की अपील करके आचार संहिता उल्लंघन में फंस गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने गन्ना समिति के चेयरमैन भगत सिंह बॉबी के आवास पर 31 जनवरी को एक सभा और प्रेसवार्ता की थी। इस दौरान उन्होंने जाट आरक्षण के मुद्दे को लेकर अपनी राय जाहिर की थी। साथ ही जाट बिरादरी से भाजपा को वोट न करने की अपील की थी। यह अपील करना उन्हें भारी पड़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है। नोटिस जारी हुआ है।

यशपाल सिंह मलिक को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने जाटों से भाजपा को वोट न करने की अपील की थी, इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर अगली कार्रवाई का कदम उठाया जाएगा।प्रवीणा अग्रवाल, एसडीएम सदर 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed