{"_id":"68a4eaeb4037f21a170bc727","slug":"aditi-tops-in-district-level-science-seminar-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-146019-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में अदिति अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में अदिति अव्वल
Wed, 20 Aug 2025 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। एकेके इंटर कॉलेज के सभागार में राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के तत्वावधान में राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान प्रयागराज के माध्यम से एक विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन जिला विज्ञान क्लब द्वारा किया गया। कॉलेज में कक्षा आठ से कक्षा 10 के विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने वैज्ञानिक चिंतन तथा अनुसंधान की प्रवृत्ति जागरूक करने के उद्देश्य से संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इसका विषय क्वांटम युग का आरंभ, संभावनाएं और चुनौतियां था। प्रतियोगिता में अदिति सिंह ने पहला, नीलू यादव ने दूसरा स्थान हासिल किया। अब यह दोनों छात्राएं मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी मुरादाबाद में हिस्सा लेंगी। निर्णायक मंडल में फारूक अहमद, जावेद अख्तर और हुसैन मोहम्मद रहे। प्रधानाचार्य मोहम्मद आदिल अब्बासी ने कहा कि क्वांटम भौतिक विज्ञान के अंतर्गत आमूल-चूल परिवर्तन और इसके साथ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में अद्भुत देन है।
इसके द्वारा हमें इसके सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए। इसके नकारात्मक पहलुओं को छोड़ देना चाहिए। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक शाने हैदर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अरशद फारूकी, शाहिद खान, रणवीर सिंह, शाहजेब खान आदि मौजूद रहे।