{"_id":"6ae7aaca9bacc99080035431","slug":"additional-trains-will-run-for-six-days-during-diwali-and-chhath-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-176924-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दीपावली और छठ पर छह दिन चलेंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दीपावली और छठ पर छह दिन चलेंगी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
अमरोहा। दीपावली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम छह से 12 नवंबर तक विशेष बस संचालन करेगा। अमरोहा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के डिपो से दिल्ली, गाजियाबाद और पूर्वांचल के विभिन्न शहरों के लिए मांग के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अधिकारियों को दिल्ली से गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ के लिए अतिरिक्त बसें संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, सहारनपुर, आगरा और अलीगढ़ समेत अन्य क्षेत्रों में भी यात्रियों की संख्या के अनुसार बसें बढ़ाई जाएंगी। किसी मार्ग पर 60 प्रतिशत से अधिक यात्री मिलने पर अतिरिक्त बस सेवा शुरू होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक मांग के अनुसार बसों की संख्या घटा-बढ़ा सकेंगे।
एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि अमरोहा डिपो से भी अतिरिक्त बसें चलाने के साथ फेरे बढ़ाए जाएंगे। विशेष संचालन अवधि में निगम की सभी फिट बसें ऑनरोड रहेंगी, जबकि अनफिट बसें नहीं चलेंगी। बसों की मरम्मत और कलपुर्जों की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित की जाएगी। चालक और परिचालकों को प्रतिदिन 400 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए उनकी ब्रेथ एनालाइजर से जांच होगी। बसों और अड्डों पर साफ-सफाई व यात्री सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा।