{"_id":"662827ce1b5d9d2cea0e90f4","slug":"additional-force-will-be-deployed-in-233-critical-booths-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-117530-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 233 क्रिटिकल बूथों लगाई जाएगी अतिरिक्त फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 233 क्रिटिकल बूथों लगाई जाएगी अतिरिक्त फोर्स
विज्ञापन
अमरोहा। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन ने खाक तैयार कर लिया है। अर्द्ध सैनिक बल और पंजाब पुलिस की मदद ली जाएगी। 233 क्रिटिकल बूथों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। यहां अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है। अर्धसैनिक बल के जवान हथियारों से लैस रहेंगे।
जिले में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले की चारों विधानसभाओं में 233 क्रिटिकल बूथों का चिह्नीकरण किया गया है। जिन पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। मंडी धनौरा में 39, नौगांवा सादात में 69, अमरोहा में 54 व हसनपुर विधानसभा में 71 क्रिटिकल बूथों का चिह्नीकरण किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इन बूथों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
वहीं एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस बार क्रिटिकल बूथों हथियारों से लैस अर्धसैनिक बल और पंजाब पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। चुनाव कराने के अर्धसैनिक बल, पीएसी और पंजाब पुलिस की 27 टुकड़ियों ने डाला डाल दिया है। अर्धसैनिक बल, पंजाब पुलिस, स्थानीय पुलिस और होमगार्ड समेत करीब साढ़े छह हजार पुलिस चुनाव कराएंगे। क्रिटिकल बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इन बूथों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। मतदान और मतगणना के लिए सुरक्षा प्रबंध अलग रहेंगे। किसी भी हाल में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जाएगा। यदि किसी ने गड़बड़ी की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में फोर्स की अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -