फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Adampur police on the backfoot due to the displeasure of the electricity workers, raided the houses of the accused

संशोधित फाइल बिजली कर्मियों की नाराजगी से बैकफुट पर आदमपुर पुलिस, आरोपियों के घर दी दबिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Adampur police on the backfoot due to the displeasure of the electricity workers, raided the houses of the accused
ढबारसी। बिजली टीम के साथ हुई अभद्रता की शिकायत नहीं सुने जाने से गुस्साए बिजली कर्मियों ने थाने में अवैध रूप से डाले गए केबल काटने के बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई। बुुधवार को तहरीर लेकर मामले में आरोपियों के घर दबिश दी गई। उधर, बिजली कनेक्श कटने से 12 से अधिक पुलिस कर्मियों के रूम में रातभर आपूर्ति नहीं पहुंची। उन्होंने सुबह करीब आठ बजे नियमानुसार ही आपूर्ति चालू करा पाए।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के पशुआ नगला बिजलीघर पर तैनात टीजी टू पवन कुमार मंगलवार दोपहर को अपने साथ टीम को लेकर ओगपुरा गांव पहुंचे। यहां जिन ग्रामीणों द्वारा विगत कई वर्षों से बिल जमा नहीं किए गए। उनके कनेक्शन काटे जा रहे थे। लेकिन ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्रवाई का विरोध करते हुए उनके साथ अभद्रता की थी। घटना की शिकायत लेकर बिजली कर्मियों की टीम थाने पहुंची थी। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह को घटना से संबंधित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होने पर नाराज बिजली कर्मियों ने थाने में ही बिजली चेकिंग शुरू कर दी थी। यहां पुलिस कर्मियों के बैरक में अवैध रूप से जा रहे लगभग 12 से अधिक केबिल को ट्रांसफार्मर से काट दिए थे। हालांकि थाने की मुख्य बिजली आपूर्ति चालू थी। पुलिस कर्मियों के कमरों में रातभर बिजली नहीं पहुंची। उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैकफुट पर आई थाना पुलिस ने बुधवार सुबह को टीजी टू को थाने बुलाकर तहरीर ली और आरोपियों के घर दबिश दी। आदमपुर थाना में तैनात एसएसआई संजीव बालियान का कहना है कि बिजली टीम के साथ हुई अभद्रता के मामले में तहरीर ली गई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed