फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Action will be taken against ASHA workers for conducting deliveries in private hospitals.

Amroha News: निजी अस्पतालों में प्रसव कराने पर आशा वर्करों पर होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against ASHA workers for conducting deliveries in private hospitals.
मंडी धनौरा। कमीशन के लालच में सरकारी अस्पताल के बजाय निजी अस्पतालों में प्रसव कराने वाली आशा वर्कर्स को मुख्य चिकित्साधिकारी ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कम प्रसव कराने वाली आशा वर्कर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वह मंगलवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने आए थे। इस दौरान सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने मंगलवार की सुबह सवा 10 बजे सीएचसी का दौरा किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। सीएमओ ने महिला विंग का निरीक्षण किया। उन्होंने डिलीवरी की स्थिति जानी। उन्होंने अधीक्षक को निर्देश दिए कि जांच के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं की देखभाल सही तरीके से करें। डिलीवरी समय नजदीक होने पर महिला को भर्ती करने के लिए कहा। उन्होंने कड़ाके की ठंड को देखते हुए महिला वार्ड में हीटर की व्यवस्था करने के लिए कहा। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. राहुल कुमार, अभिषेक वर्मा, शैली यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed