फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Action taken on eight hospitals, pathology labs and medical stores

Amroha News: आठ अस्पताल, पैथोलॉजी लैब और मेडिकल स्टोर पर की कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Action taken on eight hospitals, pathology labs and medical stores
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी और जिला औषधि निरीक्षक ने मेडिकल और अस्पतालों पर छापा मारा। इस दौरान आठ अस्पताल पैथोलॉजी लैब और मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी शरद कुमार और जिला औषधि निरीक्षक रुचि बंसल ने हसनपुर, मंडी धनौरा और नौगांवा सादात क्षेत्र में छापे मारे। सबसे पहले टीम रहरा ब्लॉक क्षेत्र के गवां रोड स्थित वरदान क्लीनिक पर पहुंची। यहां दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण किया और क्लीनिक और दवाइयों को सील कर दिया। इसके बाद टीम पथरा गांव स्थित पलक मेडिकल स्टोर में पहुंची, यहां संचालक सुनील कुमार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके अलावा रहरा गवां रोड स्थित अवैध रूप से संचालित श्री हरि पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। उसके बाद दौरारा रोड स्थित शरद हेल्थ क्लीनिक अवैध रूप से चला पाया गया। अधिकारियों ने उसे भी सील कर दिया। इसके बाद रहरा रोड स्थित कमल पैथोलॉजी लैब को सील कर संचालक को नोटिस जारी किया गया। इसके बाद टीम मंडी धनौरा ब्लॉक क्षेत्र के पेली तगा स्थित एएस पैथोलॉजी लैब पर पहुंची। यहां भी लैब अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर उसे सील कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद नौगांवा सादात में जनता हेल्थ क्लीनिक एवं जच्चा बच्चा केंद्र ओटी को सील कर संचालक आसिफ को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा सारिक नर्सिंग होम एवं जच्चा बच्चा केंद्र की ओटी सील कर नोटिस दिया गया है। अचानक हुई छापेमारी से झोलाछापों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed