फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Action taken against meat supply during Navratri, one shop sealed, goods of another destroyed

Amroha News: नवरात्र में मीट सप्लाई पर कार्रवाई, एक दुकान सील, दूसरी का माल नष्ट कराया

Fri, 27 Mar 2026 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 27 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Action taken against meat supply during Navratri, one shop sealed, goods of another destroyed
अमरोहा। नवरात्र पर्व के दौरान मीट की दुकानों और नॉनवेज होटल-रेस्टोरेंट बंद रखने के आदेश के बावजूद शहर में मीट सप्लाई किए जाने का मामला सामने आने पर प्रशासन हरकत में आ गया। बृहस्पतिवार को खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक दुकान को सील कर दिया, जबकि दूसरी दुकान पर मिले मीट को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन


नवरात्र के चलते मीट कारोबारियों ने ईद के बाद से ही फैक्ट्री से मीट मंगाना बंद कर दिया था। इसी बीच नौगावां सादात निवासी एक कारोबारी ने अमरोहा शहर में मीट की सप्लाई कर कुछ दुकानों को खुलवा दिया। बताया जा रहा है कि उसने बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर दुकानों पर मीट उतारा, जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। मामला सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार अग्रवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। अमरोहा शहर के मोहल्ला लकड़ा में एक दुकान खुली मिलने पर उसे तत्काल सील कर दिया गया। दूसरी दुकान पर कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए दुकान को सील नहीं किया जा सका, लेकिन वहां मौजूद मीट को नष्ट करा दिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों दुकानदारों द्वारा दिखाए गए बिल नौगावां सादात निवासी कारोबारी की फर्म के थे, जो वैध नहीं पाए गए। इस कार्रवाई के बाद शहर के मीट कारोबारियों में हड़कंप मच गया। सहायक आयुक्त खाद्य ने स्पष्ट किया है कि नवरात्र के दौरान जारी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed