{"_id":"61f303a3425af9682b714b6e","slug":"action-should-be-taken-against-those-who-destroy-waqf-property-jpnagar-news-mbd4171838133","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वक्फ संपत्ति खुर्दबुर्द करने वालों पर हो कार्रवाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वक्फ संपत्ति खुर्दबुर्द करने वालों पर हो कार्रवाई’
विज्ञापन
अर्जुन टाकीज की इमारत को ध्वस्त करने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिया वक्फ बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए डीएम-एसपी से कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र में आजाद रोड पर वक्फ मासूम दौलत के नाम से संपत्ति है। इस संपत्ति पर काफी समय से अर्जुन टाकीज के नाम से सिनेमाघर का संचालन किया जा रहा था। बीते कुछ सालों से यह सिनेमाघर बंद हो चुका है। आरोप है कि कुछ लोगों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से सांठगांठ कर वक्फ की संपत्ति को कब्जाने की नियत से अर्जुन टाकीज की इमारत को ध्वस्त करा दिया।
नगर पालिका परिषद द्वारा संपत्ति के नजदीक सड़क से सटी एक अन्य संपत्ति पर अपना दावा पेश किया तो तब यह मामला सुर्खियों में छा गया था। फजीहत होने पर तहसील स्तरीय अधिकारियों ने ध्वस्तीकरण रुकवा दिया था। बावजूद इसके अंदर खाने इमारत को तोड़ने का सिलसिला लगातार जारी रहा। कुछ दिनों शहर आए शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली रजा से स्थानीय लोगों ने इस बावत भी शिकायत की थी। इसके बाद बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी सैय्यद जाफर हुसैन ने जिलाधिकारी बाल कृष्ण और पुलिस अधीक्षक पूनम को इस संबंध में पत्र भेज कर इमारत के ध्वस्तीकरण में शामिल लोगों की जांच कराकर कार्रवाई करने के लिए कहा है।