{"_id":"69e91aa6a69f9a9dfa075927","slug":"action-can-be-taken-against-both-the-village-development-officers-today-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-162134-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दोनों ग्राम विकास अधिकारियों पर आज हो सकती है कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दोनों ग्राम विकास अधिकारियों पर आज हो सकती है कार्रवाई
Thu, 23 Apr 2026 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। क्लस्टर में बदलाव करने के बाद भी दो ग्राम विकास अधिकारियों ने पंचायतों के खातों से धनराशि का आहरण कर लिया। मामले में दोनों के खिलाफ बृहस्पतिवार को कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा फर्जी तरीके से प्रमोशन वाले मामले की जांच अमरोहा बीडीओ कर रहे हैं। इसमें भी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
हसनपुर ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी हुमा परवीन और रोनिल अली ने 14 मार्च को तत्कालीन डीएम को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनको आवंटित क्लस्टर की पंचायतों का चार्ज नहीं दिया गया जबकि ग्राम पंचायतों के खातों से भुगतान किया जा रहा है। इस मामले में डीएम के आदेश पर एडीपीआरओ विमल कुमार ने जांच की। जिसमें पता चला कि पंचायत सचिव कावेंद्र सिंह ने शाहपुर कलां, कनेटा, झुंडी माफी समेत कई पंचायतों से तथा रामनिवास ने सौंहत, सुल्तानपुर भीमा, कुआडाली,पंडकी और चमरपतेई पंचायतों के खातों से दोनों पंचायत सचिवों ने करीब 18 लाख रुपये की धनराशि निकाल ली। पीडी अम्बरीश कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच पूरी हो चुकी है आज दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी ओर फर्जी तरीके से प्रमोशन वाले मामले की भी जांच चल रही है। मालूम रहे 24 फरवरी को सीडीओ ने गंगेश्वरी ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया था। यहां पर तैनात वरिष्ठ सहायक सचिन कुमार की मूल पत्रावली देखी तो उसमें वरिष्ठ सहायक का प्रधान सहायक पद पर पदोन्नति का आदेश रखा मिला था। इससे देख कर उनको डीडीओ के हस्ताक्षर पर संदेह हुआ। जब इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से जानकारी की तो पता चला कि प्रमोशन नहीं हुआ है। इसके बाद सीडीओ ने इस मामले की जांच पीडी डीआरडीए को सौंप दी। इस संबंध में नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला। इस मामले में अमरोहा ब्लाक के बीडीओ को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
..............
अब नहीं लगेंगे स्मार्ट मीटर
अमरोहा। जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में खासी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बिल जमा करने के बाद भी आपूर्ति नहीं मिल पाती है। इसे लेकर लोग धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। अब पुराने मीटरों के स्थान पर स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। हालांकि अभी तक जिले में 55,145 उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अधिक्षण अभियंता विष्णु दयाल यादव ने बताया कि अब शासन के निर्देश पर पुराने मीटरों के स्थान पर स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे लेकिन अगर कोई नया कनेक्शन लेगा तो उसके यहां पर स्मार्ट मीटर ही लगाया जाएगा।