फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused of Rape and Abortion of Teenage Girl Arrested

Amroha News: किशोरी से दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Accused of Rape and Abortion of Teenage Girl Arrested
आदमपुर। किशोरी से दुष्कर्म और गर्भपात करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी जेल भेज दिया गया। इस मामले में दो आरोपी अभी वांछित हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है। किसान ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा छह में पढ़ती है। करीब छह माह पूर्व किशोरी खेत पर चारा लेने जा रही थी। इसी दौरान गांव निवासी युवक ने उसे रास्ते में जबरन पकड़कर खेत में खींच लिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने घटना के बाद किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके डर से वह लंबे समय तक चुप रही। इसके बाद बेटी गर्भवती हो गई। 28 मार्च को आरोपी के जीजा और बहन ने एक पडोसी युवती के माध्यम से किशोरी को बहला-फुसलाकर बुलाया था। पहले हसनपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां निजी चिकित्सक ने गर्भपात करने से इनकार कर दिया था। उसे बाद थाना क्षेत्र गांव में झोलाछाप से जबरन गर्भपात करा दिया गया था। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए थे। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी निर्विकार, उसके जीजा व बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी निर्विकार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed