फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused of killing shopkeeper in Hasanpur of Amroha arrested in police encounter

Encounter in Amroha: दुकानदार की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, फायरिंग में एक सिपाही भी जख्मी

Sat, 26 Nov 2022 09:25 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 26 Nov 2022 09:25 AM IST
सार

हसनपुर कस्बे के मोहल्ला होली वाला निवासी 50 वर्षीय पप्पू उर्फ राजेंद्र ठाकुर पुत्र रामस्वरूप गजरौला मार्ग पर बिजली घर के सामने जूस, कोल्ड ड्रिंक, नमकीन, बिस्किट आदि की दुकान चलाते थे। बीते गुरुवार को राजेंद्र ठाकुर का शव दुकान के अंदर से ही मिला था। उनके पैर बंधे हुए थे। 

विज्ञापन
Accused of killing shopkeeper in Hasanpur of Amroha arrested in police encounter
अमरोहा पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमरोहा के हसनपुर में पुलिस ने दुकानदार की हत्या के मामले में एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि पुलिस पर की गई फायरिंग में सिपाही भी घायल हुआ है। आरोपी से तमंचा व दो कारतूस व एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस शनिवार को दुकानदार की हत्या का खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन


हसनपुर कस्बे के मोहल्ला होली वाला निवासी 50 वर्षीय पप्पू उर्फ राजेंद्र ठाकुर पुत्र रामस्वरूप गजरौला मार्ग पर बिजली घर के सामने जूस, कोल्ड ड्रिंक, नमकीन, बिस्किट आदि की दुकान चलाते थे। रोजाना दुकान बंद करके घर चले जाते थे लेकिन बुधवार की रात को वह घर नहीं गए थे। घर पर बताया था कि आज मैं दुकान में ही रुकूंगा। बृहस्पतिवार की सुबह भी पप्पू उर्फ राजेंद्र ठाकुर का शव दुकान के अंदर से ही मिला था। उसके पैर बंधे हुए थे। सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया था। सिर में चोट का निशान था। इस दौरान पुलिस ने जैसे ही शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाने का प्रयास किया तो भाजपा विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने उन्हें रोककर एसपी को बुलाने की मांग की थी।

विज्ञापन

मृतक की पत्नी शांति देवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगहे ने खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही थी। कई संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही थी। शुक्रवार की मध्यरात्रि चेकिंग के दौरान गजरौला मार्ग पर पुलिस ने बाइक सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने पुलिस की तरफ फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि सिपाही नरेंद्र के बाएं हाथ में दी गोली छूकर निकल गई।

विज्ञापन

जिसमें वह घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसनपुर कस्बा निवासी शोएब के रूप में हुई है। शोएब दुकानदार पप्पू के साथ दो साल पहले होटल पर काम करता था। बाद में दोनों में विवाद हो गया था। जिसके बाद शोएब अलग हो गया था। शोएब का भाई भी होटल पर काम करता था। तभी से शोएब दुकानदार पप्पू से रंजिश मानता था। जिसके चलते दुकानदार की हत्या की गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसका इलाज भी कराया जा रहा है। सीओ अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। शनिवार को घटना का खुलासा किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed