फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused of killing pregnant married woman for dowry

दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता की हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing pregnant married woman for dowry
Accused of killing pregnant married woman for dowry - फोटो : JPNAGAR
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जीवाई गांव में चार माह की गर्भवती विवाहिता की गला घोट कर हत्या करने का आरोप है। उसका शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। मायके वालों ने दहेज की मांग को लेकर महिला की गला घोटकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित मायके वालों को समझा-बुझाकर शांत किया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के भाई ने दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जीवाई गांव की है। रहरा थानाक्षेत्र के फरौटा गांव निवासी बाबूराम सिंह की बेटी रेखा की शादी तीन साल पहले जीवाई गांव निवासी संजय के साथ हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले रेखा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग करते थे। रेखा की एक बेटा भी है। वर्तमान में रेखा चार माह की गर्भवती थी। इस संबंध में ससुराल और मायके पक्ष के बीच कई बार पंचायत हुई। बावजूद इसके ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। चार दिसंबर को भी विवाहिता का भाई राजपाल ससुराल वालों को समझा कर गया था। इसी बीच सोमवार रात रेखा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित परिजनों को समझा कर शांत किया। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि तहरीर पर पति संजय, सास वीरवती, जेठ रिंकू, देवर राजकुमार, ननंद सोनम, चचेरा ससुर बादाम सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed