{"_id":"6605c4ecd5a4658266088906","slug":"accused-of-killing-married-woman-case-against-four-including-husband-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-116256-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विवाहिता की जहर देकर हत्या करने का आरोप, पति समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विवाहिता की जहर देकर हत्या करने का आरोप, पति समेत चार पर केस
विज्ञापन
हसनपुर। दहेज के लिए विवाहिता की जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर पति समेत चार लोगों के खिलाफ विवाहिता को दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
बताते हैं कि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में रजोहा निवासी 22 वर्षीय प्रीति की शादी करीब डेढ़ साल पहले क्षेत्र के गांव नंगलिया मुंशी में नरेंद्र कुमार के साथ हुई थी। करीब चार माह पहले प्रीति ने एक बच्चे को जन्म दिया था। बुधवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर अचानक प्रीति की तबीयत खराब हो गई। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मायके वाले पहुंच गए। ससुराल वालों पर दहेज के लिए जहर देकर मारने का आरोप लगाया। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद मायके वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। बृहस्पतिवार सुबह को मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतका के पिता अतर सिंह की तहरीर पर पति नरेंद्र, अंकित, अंजलि व मूलचंद निवासी गांव नंगलिया मुंशी के खिलाफ विवाहिता को जहर देकर मारने के आरोप में आईपीसी की धारा 304 बी व 328 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।