फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused of killing a student by drowning him in flood water

Amroha News: बाढ़ के पानी में डुबोकर छात्र की हत्या का आरोप

Tue, 19 Aug 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 19 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing a student by drowning him in flood water
हसनपुर। बाढ़ के पानी में डूबकर हुई हाईस्कूल के छात्र शिवम (16) की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया गया। परिजनों ने थाने पहुंचकर गांव के ही दो युवकों पर पानी में डुबोकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

हसनपुर के गांव रुखालू निवासी मजदूर सतपाल सिंह का बेटा शिवम क्षेत्र के ही एक निजी विद्यालय में हाईस्कूल में पढ़ता था। गांव के पास से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे के पास बाढ़ का पानी आया हुआ है।
विज्ञापन

अंडरपास के नीचे से गुजर रहा पानी पुलिया में होते हुए खेतों की तरफ जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक 16 अगस्त की शाम को शिवम दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी के नजदीक घूमने गया था। वह गंगा एक्सप्रेसवे की पुलिया में भरे पानी में डूब गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन घर नहीं थे तो शव मोर्चरी पर रखवाया गया था। सोमवार सुबह परिजनों ने थाने पहुंचकर गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पानी में डुबोकर छात्र की हत्या की गई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed