फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused of indecency, tearing uniform with policemen who arrived on the information of quarrel

झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता, वर्दी फाड़ने का भी आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Accused of indecency, tearing uniform with policemen who arrived on the information of quarrel
दंपती के साथ झगड़ रहे मोबाइल टॉवर कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की गई। उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिसकर्मियों ने वर्दी फाड़ने का भी आरोप लगाया है। पुलिसकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि गुरुवार आधी रात के बाद पुलिस को सूचना मिली कि लक्ष्मी नगर में कुछ लोग पड़ोसी के साथ झगड़ा कर रहे हैं। इसके बाद चौपला चौकी के विपिन कुमार व लोकेश शांति व्यवस्था के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने यहां देखा कि कार सवार दो लोगों को मोहल्ले के लोगों ने घेर रखा था। पूछताछ पर पुलिस को बताया गया कि दोनों एक मोबाइल के टॉवर के कर्मचारी हैं। दोनों पर मोहल्लेवासियों ने गाली गलौज और मारपीट के साथ ही एक महिला के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। एक व्यक्ति के घर पर चढ़ाई करने का भी आरोप लगाया। पुलिसकर्मी दोनों को भीड़ से बचाकर निकाल लाए। आरोप है कि इस बीच दोनों ने पुलिसकर्मियों विपिन व लोकेश के साथ भी खींचतान करते हुए अभद्रता कर दी। उनकी वर्दी फाड़ने का भी आरोप है। पुलिसकर्मियों ने घटना की सूचना थाने को दी। इसके बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। सीएचसी में लाकर मेडिकल कराया गया। पुलिस वालों का भी मेडिकल कराया। इसके बाद पुलिस ने पुलिसकर्मी लोकेश की तहरीर पर आरोपियों कुलदीप शर्मा निवासी जयरामपुर थाना छतारी बुलंदशहर व लक्ष्मी नगर गजरौला के अरुण चौहान के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, गाली गलौज कर मारपीट की धाराओं में भी अभियोग पंजीकृत कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक मुकदमा लक्ष्मी नगर मोहल्ला निवासी ने भी दोनों के खिलाफ दर्ज कराया। उसने घर पर चढ़ाई करने के साथ ही पत्नी के साथ अभद्रता करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed