फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused of assault for not sharing in petrol pump

Amroha News: पेट्रोल पंप में साझा नहीं करने पर मारपीट, जेवर लूटने का भी आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Accused of assault for not sharing in petrol pump
अमरोहा।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप में साझा नहीं करने पर दबंगों ने महिला को हाईवे पर घेर लिया। मारपीट कर सोने की चेन और कुंडल छीन लिए। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में डिडौली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मुरादाबाद की बुद्धि बिहार (आवास विकास) कॉलोनी में मनोज कुमार का परिवार रहता है। उनकी पत्नी हेमवती का आरोप है कि 14 मई की सुबह दस बजे बब्लू और मान सिंह के साथ किसी काम के सिलसिले में कार से मेरठ जा रही थीं। अभी ये तीनों लोग डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर श्योनली की जियारत के पास से गुजर रहे थे। तभी पीछे से आई एक कार ने ओवरटेक करते हुए इनकी कार को रुकवा लिया। कार में प्रीति कुमार निवासी करावल नगर नेहरू विहार दिल्ली, बाबू शर्मा और फारूख निवासी डिडौली सवार थे।
विज्ञापन

तीनों ने पेट्रोल पंप में पार्टनरशिप नहीं देने की बात कहते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर सोने की चेन और कुंडल लूट लिए। पुलिस से शिकायत करने और पार्टनरशिप नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत डिडौली कोतवाली पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने मामले में अदालत के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed