फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused lover remains at large on the second day as well.

Amroha News: दूसरे दिन भी नहीं पकड़ा गया हत्यारोपी प्रेमी

Fri, 26 Jun 2026 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 26 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Accused lover remains at large on the second day as well.
अमरोहा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरादाबादी गेट से सटे रेता इलाके में किराए के मकान में रहने वाली तलाकशुदा शबाना की हत्या गला दबाकर की गई। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम में भी हो गई है। हत्या में नामजद आरोपी प्रेमी फैज दो दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक उसकी सटीक लोकेशन नहीं मिल सकी है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतका को सुपुर्दे खाक कर दिया, जबकि उसकी आठ वर्षीय बेटी को ननिहाल पक्ष अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला कुरैशी निवासी रईसुद्दीन की बेटी शबाना की शादी करीब दस वर्ष पहले मोहल्ला नल निवासी असलम से हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए, करीब डेढ़ वर्ष पहले पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति से तलाक हो गया था। तलाक के बाद शबाना अपनी बेटी शुमायला के साथ रह रही थी, जबकि बेटा पिता के पास था। करीब दो माह पहले शबाना रेता इलाके में अबरार के मकान में किराए पर रहने लगी थी। इस दौरान उसकी बेटी एक स्थानीय मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच उसकी जान-पहचान मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी फैज से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। परिजनों के अनुसार दोनों मोहर्रम के बाद निकाह करने की तैयारी में थे। मंगलवार देर शाम शबाना का शव उसके कमरे में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद मृतका के भाई अमीरुद्दीन ने फैज के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस जांच में दोनों की लंबी कॉल हिस्ट्री और एक ही स्थान पर मौजूदगी के साक्ष्य मिले हैं। घटना के बाद फैज के मोहल्ले से भागने की तस्वीरें भी कई सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि फैज की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed