फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   account

खाता संख्या गलत भर जाने से दूसरे के खाते में गए दस लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
account
हसनपुर। एक ठेकेदार द्वारा धोखे से खाता संख्या गलत भरने पर दस लाख की धनराशि दूसरे खाते में चली गई। उस व्यक्ति से संपर्क किया गया, रुपये लौटाने का वादा भी किया, लेकिन रुपये नहीं लौटाए गए। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी राहुल चौहान हाईडिल में ठेकेदारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 11 मई 2020 को गलती दूसरे खाते में दस लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। बैंक से उस खाताधारक की जानकारी मांगी गई। जानकारी मिलने के बाद उससे संपर्क किया। शुरू में उसने रुपये लौटाने हामी भरी, विश्वास दिलाया कि वह सारे पैसे जरूर लौटा देगा। मिलने की कोशिश की, लेकिन वह मिलने के लिए भी राजी नहीं हुआ। कई बार उसके गाजियाबाद स्थित आवास पर भी गया। लेकिन वह नहीं मिला, उसने केवल व्हाट्सएप के माध्यम से ही वार्ता की। लेकिन अब वह रुपये नहीं लौटा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर नंद वाटिका फेस गाजियाबाद निवासी धर्मपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed